Thursday, March 13, 2014

टिकट बंटते ही बीजेपी में बवाल

गिरिराज सिंह
बिहार में टिकट के बंटवारे के साथ ही बीजेपी का विवाद सामने आ गया है। पार्टी के मुखर नेता गिरिराज सिंह को उनकी मर्जी के खिलाफ नवादा से टिकट दिया गया है। नवादा सीट भी भूमिहार बहुल हैं लेकिन गिरिराज बेगूसराय चाहते थे। पार्टी ने यहां से नवादा के सांसद भोला सिंह को टिकट दे दिया है। अब गिरिराज लड़ने को तैयार नही हैं।
           नाराजगी वाल्मीकि नगर सीट को लेकर भी है चनपटिया के विधायक चंद्रमोहन राय यहां से लड़ना चाहते थे लेकिन उनकी गह नरकटियागंज के विधायक सतीश दुबे को टिकट दिया गया है। यहां से पूर्व पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडेय भी दावेदार थे।     
   विवाद के चलते ही पटना साहिब और बक्सर सीट का एलान नहीं हो सका है। बक्सर से विधायक अश्विनी चौबे, सुखदा पांडे, रामेश्वर चौरसिया के अलावा गायक मनोज तिवारी भी दावेदार हैं। पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का पत्ता कटा तो वो जेडीयू का रुख कर सकते हैं। बीजेपी कोटे की 5 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समता पार्टी के कोटे की तीन सीटों पर एलान बाकी है। जहानाबाद, झंझारपुर और काराकट सीट आरएलएसपी के खाते की बताई जा रही है। लेकिन बीजेपी कोटे की पटना साहिब, सीतामढ़ी, बक्सर, महाराजगंज और सुपौल का पेंच फंसा हुआ है।  
पुतुल सिंह और ओम प्रकाश यादव
     जिन 25 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं उनमें आर के सिंह सहित 8 नए और बाहरी लोग हैं। जेडीयू छोड़कर आने वाले सांसद सुशील सिंह को औरंगाबाद, मोहनियां से जेडीयू विधायक छेदी पासवान को सासाराम, जेडीयू सांसद कैप्टन जयनारायण निषाद के बेटे अजय निषाद को मुजफ्फरपुर, जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और मंत्री रेणु कुशवाहा के पति विजय कुशवाहा को मधेपुरा से टिकट मिला है। आरजेडी छोडकर आए रामकृपाल पाटलिपुत्र से टिकट पा गए। निर्दलीय सांसद रहे ओम प्रकाश यादव सीवान और पुतुल देवी को बांका से टिकट मिला ।
सीपी ठाकुर के साथ दिलीप जायसवाल
16 मौजूदा सांसदों को टिकट मिला है जबकि 9 उन लोगों को टिकट मिला है जो अभी लोकसभा या राज्यसभा में नहीं हैं। पार्टी ने नरकटियागंज के अपने विधायक सतीश दुबे को वाल्मीकि नगर से हाजीपुर के विधायक नित्यानंद राय को उजियारपुर से विधान परिषद के सदस्य गिरिराज सिंह को नवादा से टिकट दिया गया है। मुस्लिम बहुल किशनगंज की सीट पर विधान परिषद के सदस्य दिलीप जायसवाल को पार्टी ने उतारा है।
               राजपूत बहुल आरा से पार्टी ने पूर्व गृह सचिव आर के सिंह को टिकट दिया है। सारण से राबड़ी देवी के खिलाफ राजीव प्रताप रूडी लड़ेंगे।
 25 उम्मीदवारों में से 12 सवर्णों को टिकट मिला है। इनमें सबसे ज्यादा 7 राजपूत हैं। 3 भूमिहार और 2 ब्राह्मण हैं। 4 यादव, 3 वैश्य, 1-1 कोइरी और मल्लाह जाति के उम्मीदवार हैं।  दलित सीटों में 1 पर चमार, 1 पर दुसाध और 1 पर मुसहर को उतारा है । 1 मुस्लिम को टिकट मिला है। 

                                         

No comments: